पलामू: संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आई पावन मिट्टी का पलामू में भव्य स्वागत

Palamu: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत वाराणसी स्थित...

पलामू
भव्य स्वागत

Palamu: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत वाराणसी स्थित उनकी जन्मस्थली से पावन मिट्टी लेकर पहुंचे रथ का पलामू में भव्य स्वागत किया गया.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आरती

रेडमा स्थित वन इंडिया मार्ट के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने रथ का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पावन कलश की आरती उतारी गई और संत गुरु रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया.

बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता व श्रद्धालु

कार्यक्रम में विधायक आलोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे.

ALSO READ: सीएम हेमंत सोरेन से मिले सेल के CMD, कई मद्दों पर हुई चर्चा

सामाजिक समरसता का दिया संदेश

समरसता संकल्प अभियान के तहत संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम का समापन संत गुरु रविदास जी के जयघोष के साथ हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *