कॉलेज बचाने के लिए कोडरमा में हुंकार, 10 अगस्त से हड़ताल और तालाबंदी का एलान

Koderma: शिक्षा और शैक्षणिक संस्थानों को बचाने की मांग को लेकर जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन तेज हो गया है....

Koderma

Koderma: शिक्षा और शैक्षणिक संस्थानों को बचाने की मांग को लेकर जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन तेज हो गया है. चरणबद्ध आंदोलन के तहत गुरुवार को समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव को मांग पत्र सौंपा और जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU), हजारीबाग से गिरिडीह स्थानांतरित किए जाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की.

विधायक को सौंपा मांग पत्र

समिति के संरक्षक सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला. इस दौरान समिति के अध्यक्ष धरतीपुत्र महेश भारती, सचिव देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष तौफीक हुसैन, उपाध्यक्ष मो. अली शाद सहित कई पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कॉलेजों के स्थानांतरण का निर्णय छात्रों के हित में नहीं है और इससे जिले के विद्यार्थियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. समिति ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की.

आंदोलन के अगले चरण का एलान

मांग पत्र सौंपने के बाद कोडरमा स्थित ॐ साईं फैमिली कैंटीन एंड रेस्टोरेंट में समिति की कोर कमिटी की आपात बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष धरतीपुत्र महेश भारती ने की, जबकि संरक्षक सुरेश प्रसाद यादव की देखरेख में आंदोलन की आगे की रणनीति तय की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को कोडरमा प्रखंड कार्यालय परिसर में सर्वदलीय आम बैठक आयोजित की जाएगी. इसके बाद शाम को मशाल जुलूस निकाला जाएगा.

10 अगस्त से छात्र हड़ताल और तालाबंदी की चेतावनी

समिति ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 10 अगस्त से पूरे कोडरमा जिले में अनिश्चितकालीन छात्र हड़ताल शुरू की जाएगी. इसके साथ ही जे जे कॉलेज में तालाबंदी का भी ऐलान किया गया है.समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक कॉलेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे कोडरमा जिले के छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है. उन्होंने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और सभी राजनीतिक दलों से आंदोलन में शामिल होकर शिक्षा बचाओ अभियान को सफल बनाने की अपील की.

ALSO READ: उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामलाः आरोपी विषम कुमार को मिली अग्रिम जमानत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *