कोडरमा: यात्रियों के लिए राहत, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

Koderma: यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त सुविधा को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न रूटों पर चलाई जा रही 4 जोड़ी स्पेशल...

कोडरमा
यात्रियों के लिए राहत

Koderma: यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त सुविधा को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न रूटों पर चलाई जा रही 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के विस्तार से बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

पटना-चर्लपल्ली स्पेशल

गाड़ी संख्या 03253/03254/03255 पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब गया, कोडरमा, गोमो, रांची सहित अन्य मार्गों से निर्धारित तिथियों तक चलेगी. पटना-चर्लपल्ली स्पेशल 03 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को तथा वापसी ट्रेनें निर्धारित दिनों में संचालित होंगी.

चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल

गाड़ी संख्या 07091/07092 चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल का परिचालन भी बढ़ाया गया है. यह ट्रेन चर्लपल्ली से प्रत्येक शनिवार और दानापुर से प्रत्येक सोमवार को निर्धारित अवधि तक चलेगी.

रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल

गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल का विस्तार किया गया है. यह ट्रेन रक्सौल से प्रत्येक मंगलवार और लोकमान्य तिलक से प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी.

ALSO READ: कोडरमा: डोमचांच बाजार में खाद्य सुरक्षा व तंबाकू नियंत्रण को लेकर संयुक्त जांच अभियान, 10 दुकानों से 3200 रुपये जुर्माना वसूला

पटना-खोरधा रोड स्पेशल

गाड़ी संख्या 03230/03229 पटना-खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल अब 06 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक निर्धारित दिनों में चलेगी. रेलवे ने यात्रियों से स्पेशल ट्रेनों की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *