JPSC परीक्षा धांधली मामला: अनुचित तरीके से परीक्षा पास करने वाला अभ्यर्थी सुमन सौरभ गिरफ्तार, CID ने भेजा जेल

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग...

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) झारखंड को बड़ी सफलता मिली है. सीआईडी ने कार्रवाई करते हुए झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 में अनुचित साधनों का प्रयोग कर चयन हासिल करने वाले एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थी का नाम सुमन सौरभ है, जिसने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2025’।(विज्ञापन संख्या–01/2026) की प्रारंभिक परीक्षा में धांधली कर सफलता प्राप्त की थी. सीआईडी की टीम ने हजारीबाग पुलिस की सहायता से यह कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया.

OMR कार्बन कॉपी गायब, अपराध किया स्वीकार:

जांच के दौरान आरोपी सुमन सौरभ के पास से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी प्राप्त नहीं हुई है. पूछताछ के दौरान अभ्यर्थी सुमन सौरभ ने परीक्षा में अनुचित तरीका अपनाने और अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है यह कार्रवाई सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 के अनुसंधान के क्रम में की गई है.इस पूरे मामले का अनुसंधान अभी जारी है. जांच के दौरान जैसे-जैसे अन्य साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर मामले में शामिल अन्य आरोपियों पर भी आगे की कानून कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *