West Singhbhum: बंदगांव प्रखंड के लांडूपदा स्थित बिरसा सेवा संस्थान, करंजो में एकल अभियान के 10 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एकल अभियान करंजो संच के अध्यक्ष सह भाजपा जिला महामंत्री तीरथ जामुदा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आकाश भारत मौजूद रहे.
शिक्षा और संस्कार से समाज निर्माण पर जोर
तीरथ जामुदा ने कहा कि आचार्य समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. प्रशिक्षण से मिली शिक्षा और संस्कार को गांव-गांव तक पहुंचाकर समाज को सशक्त बनाना ही इसका उद्देश्य है. आकाश भारत ने कहा कि भारत के विकास की पहली सीढ़ी शिक्षा है. सामाजिक समरसता, संस्कार और नशामुक्त समाज के निर्माण में आचार्यों की भूमिका अहम है.

40 आचार्य-आचार्याओं ने लिया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण वर्ग में करंजो, खुंटपानी, हाटगम्हरिया, मंझारी और मझगांव संच के कुल 40 आचार्य-आचार्याओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में जयदीप, संतोष कुमार महतो, विकास कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे.
