Jamtara: जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भौतिक सत्यापन के बाद योग्य लाभुकों को सम्मान राशि और पेंशन राशि का समयबद्ध भुगतान किया गया है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचाया जा रहा है.
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 1.52 लाख लाभुकों को राशि
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग कयूम अंसारी ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भौतिक सत्यापन के बाद कुल 1,52,741 लाभुकों को जुलाई 2026 तक की सम्मान राशि PFMS/DBT के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित कर दी गई है.
सर्वजन पेंशन योजना के 1.05 लाख लाभुकों को मिला लाभ
वहीं सर्वजन पेंशन योजना के तहत भौतिक सत्यापन के बाद कुल 1,05,360 लाभुकों को जुलाई 2026 तक की पेंशन राशि APBS/PFMS के माध्यम से बैंक खातों में भेजी गई है. इनमें शामिल हैं:
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 79,326 लाभुक.
मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के 12,826 लाभुक.
मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 1,215 लाभुक.
मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के 74 लाभुक.
स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 11,919 लाभुक.

शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य
जिला प्रशासन ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सभी योग्य और अहर्ताधारी लाभुकों तक पहुंचाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. प्रशासन का उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखते हुए समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है.
ALSO READ:जामताड़ा के तैराकों का कमाल: 16वीं जूनियर और सब जूनियर राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 19 पदक
