Ranchi: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज नगड़ी स्थित EVM वेयर हाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था और पूरे परिसर की निगरानी का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि EVM वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए.

रिपोर्ट समय पर भारत निर्वाचन आयोग को भेजने का निर्देश
उपायुक्त ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया, कि हर महीने वेयर हाउस की सुरक्षा, रखरखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट समय पर भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाए. इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, नगड़ी के अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: रांची: RIMS में अब गर्भ में ही होगी आनुवांशिक बीमारियों की पहचान, अगले एक साल तक जांच मुफ्त
