हजारीबाग: 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Hazaribagh: विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अलपीटो पंचायत अंतर्गत छाताटांड़ गांव में 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 36...

हजारीबाग
11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Hazaribagh: विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अलपीटो पंचायत अंतर्गत छाताटांड़ गांव में 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 36 वर्षीय राजेश उर्फ छोटू यादव की मौत हो गई. उनका शव घटना के करीब 25 घंटे बाद शुक्रवार सुबह घर से लगभग 50 मीटर दूर मकई के खेत से बरामद हुआ. परिजनों के अनुसार राजेश गुरुवार सुबह शौच के लिए घर से निकले थे. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. सुबह खेत में उनका शव मिला, जहां करंट से उनका चेहरा और गर्दन झुलसा हुआ था.

जमीन से महज साढ़े तीन फीट ऊंचाई पर था तार

घटना की जांच में सामने आया कि 11 हजार वोल्ट का बिजली तार जमीन से महज साढ़े तीन फीट की ऊंचाई पर झूल रहा था. पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तार की खतरनाक स्थिति की जानकारी पहले भी दी गई थी, लेकिन विभाग ने सुधार नहीं किया.

परिवार का इकलौता सहारा था राजेश

ग्रामीणों के मुताबिक राजेश मुंबई में ड्राइवर का काम करते थे और परिवार का पालन-पोषण करते थे. वह 2 जुलाई को खेती के लिए गांव लौटे थे, उनके पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है.

मुआवजे और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की, विभाग ने अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की सहायता दी और 5 लाख रुपये मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही.

ALSO READ: SIR 2026 को लेकर DC ने की बैठक, मतदाता सूची के आवेदनों का समय पर निपटारा करने का दिया निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *