कोडरमा: लापता 15 वर्षीय बालक को जयनगर पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Koderma: जयनगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता 15 वर्षीय बालक रोशन कुमार को सकुशल उसके परिजनों के हवाले...

कोडरमा
जयनगर पुलिस

Koderma: जयनगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता 15 वर्षीय बालक रोशन कुमार को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया. बालक बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

पुलिस ने की पहचान, परिजनों से किया संपर्क

जानकारी के अनुसार रोशन कुमार शुक्रवार सुबह घर से लापता हो गया था. जयनगर थाना क्षेत्र के शर्माटांड़ स्टेशन के पास पुलिस को वह अकेला घूमता मिला. पूछताछ में उसकी पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों और बिहार पुलिस से संपर्क किया.

परिजनों ने जताया आभार

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बालक को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया. बेटे के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और जयनगर पुलिस की कार्यशैली की सराहना की.

ALSO READ: पाकुड़: JPSC पेपर लीक में CM हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *