Jamtara: श्रावणी मेला-2026 को लेकर आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक श्री संग्रह मौर्य ने 30 जुलाई को जसीडीह, बैद्यनाथ धाम, देवघर और बासुकीनाथ रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया.उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार प्रेम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
24×7 कंट्रोल सेंटर से होगी निगरानी
निरीक्षण के दौरान DRM ने जसीडीह स्थित 24×7 एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर का जायजा लिया. यहां CCTV निगरानी, भीड़ नियंत्रण, यात्री सुविधाओं और रेलवे, CRPF, GRP व जिला प्रशासन के बीच समन्वय की समीक्षा की गई.
श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम
रेलवे ने श्रावणी मेले को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन, अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती, सहायता बूथ, पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं की तैयारी की है. जसीडीह कंट्रोल सेंटर और आसनसोल DRM कार्यालय का वॉर रूम पूरे मेले के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा.

यात्रियों से सहयोग की अपील
आसनसोल मंडल ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों का पालन करने, फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करने और रेलवे कर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके.
ALSO READ: सरायकेला: ईचागढ़ में बालू लदे टिपर का कहर, घर में घुसकर दो बच्चों को कुचला; 24 घंटे बाद भी चालक फरार
