सरायकेला: JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, “पेपर लीक सरकार बर्खास्त हो” के नारों से गूंजा चौका मोड़

Saraikela: JPSC और JSSC परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़क पर उतर...

Saraikela
भाजपा का मशाल जुलूस

Saraikela: JPSC और JSSC परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़क पर उतर आया. 31 जुलाई की शाम भाजपा जिला सरायकेला-खरसावां के चौका मंडल की ओर से चौका मोड़ पर विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. हाथों में मशाल और “भ्रष्ट सरकार इस्तीफा दो” के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल

जुलूस का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष चामू राम भूंईयां ने किया. मशाल की रोशनी में निकले कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को घेरा.

युवाओं के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं

जुलूस के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक के कारण लाखों छात्रों की मेहनत बर्बाद हो गई है. सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने में जुटी है. नेताओं ने मांग की, कि दोषी अधिकारियों और माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो. सभी प्रभावित परीक्षाएं रद्द कर फिर से पारदर्शी तरीके से कराई जाएं और छात्रों को मुआवजा दिया जाए.

ये रहे मौजूद 

मशाल जुलूस चौका मोड़ से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए वापस चौका मोड़ पर सभा में तब्दील हो गई. सभा में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इनमें जिला महामंत्री भूषण मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, भाजयुमो जिला महामंत्री युधिष्ठिर महतो, मंडल महामंत्री धनंजय मंडल, मंडल उपाध्यक्ष मंगल लायक, प्रह्लाद महतो, दुलाल गोराई, नयन सिंह मुण्डा, बनबिहारी महतो, गणपति सिंह मुण्डा, सिदाम लायेक, शम्भू कालिंदी, राहुल मंडल, हेमंत महतो, अनिल मांझी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला 2026: आसनसोल DRM ने जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ स्टेशनों का किया निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *