JTET-2026 से पहले JAC का नया नियम, पुराने मोबाइल-ईमेल बंद होने पर पहले कराना होगा वेरिफिकेशन

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JTET-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों के लिए नया नियम लागू किया...

JAC
JAC

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JTET-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों के लिए नया नियम लागू किया है. जिन उम्मीदवारों ने JTET-2024 में पंजीकरण कराया था, लेकिन अब उनका पुराना मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी बंद हो गया है, उन्हें पहले ऑनलाइन Candidate Validation Process पूरा करना होगा. बिना इस प्रक्रिया के वे JTET-2026 के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे.

1 से 4 अगस्त तक चलेगी Candidate Validation Process

JAC के अनुसार यह सत्यापन प्रक्रिया 1 अगस्त से 4 अगस्त 2026 तक चलेगी. इस दौरान अभ्यर्थियों को नया मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी OTP के जरिए सत्यापित करनी होगी. इसके बाद उन्हें अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी, जिसका मिलान JTET-2024 के रिकॉर्ड से किया जाएगा.

पुराने रिकॉर्ड से जानकारी मिलने पर ही मिलेगा आवेदन का मौका

परिषद ने साफ कहा है कि जिन अभ्यर्थियों की जानकारी पुराने रिकॉर्ड से पूरी तरह मेल खाएगी, वही 20 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच JTET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. यदि किसी भी जानकारी में गड़बड़ी या असंगति पाई गई, तो आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

केवल बंद मोबाइल नंबर या ई-मेल वाले अभ्यर्थियों पर लागू नियम

JAC ने यह भी बताया कि यह सुविधा केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है, जिनका पुराना मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी अब उपलब्ध नहीं है. बाकी अभ्यर्थियों को इस अलग सत्यापन प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी.

आवेदन के दौरान मुफ्त में कर सकेंगे जरूरी संशोधन

साथ ही परिषद ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए कहा है कि JTET-2026 के ऑनलाइन आवेदन के दौरान नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पता और विषय जैसी जानकारियों में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के संशोधन करने का मौका दिया जाएगा. इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे.

ALso Read: चक्रधरपुर अंचल कार्यालय का होगा कायाकल्प, 6.32 लाख से बिछेगा पेवर्स ब्लॉक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *