श्रावणी मेला में यात्रियों को राहत, गया-मधुपुर के बीच 2 अगस्त से मेमू स्पेशल

Jamtara: सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में हर दिन हजारों शिवभक्त बाबानगरी की ओर रुख कर रहे हैं....

Shravani Mela
Relief for travelers during Shravani Mela: MEMU Special between Gaya and Madhupur starting August 2. (AI IMAGE)

Jamtara:  सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में हर दिन हजारों शिवभक्त बाबानगरी की ओर रुख कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया और मधुपुर के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने गया और मधुपुर के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. 03654 गया-मधुपुर मेमू स्पेशल 2 अगस्त से 16 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी और इस दौरान कुल 15 फेरे लगाएगी.

इन स्टेशनों रूकेगी स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन गया स्टेशन से शाम 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 2:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी. वहीं, 03653 मधुपुर-गया मेमू स्पेशल 3 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी. यह ट्रेन मधुपुर से रात 2:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे गया पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह मेमू स्पेशल जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर भी रुकेगी. रेलवे के इस फैसले से श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और भीड़ के दौरान यात्रा करना पहले के मुकाबले आसान होगा.

ALSO READ: अपराध के विरोध में असरदार रहा लोहरदगा बंद, बाजार रहे बंद, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *