झारखंड में ITI और नियोजन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, सभी को 16 अगस्त तक देना होगा योगदान

Ranchi: झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) और नियोजन कार्यालयों में...

transfers
Massive transfers in Jharkhand's ITI and Employment Department (AI IMAGE)

Ranchi: झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) और नियोजन कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस आदेश में मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी, प्रशिक्षण अधिकारी और लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नए स्थानों पर भेजा गया है. विभाग के अनुसार यह तबादला प्रशासनिक जरूरत और प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया गया है. लिपिक संवर्ग के 33 कर्मचारियों का भी तबादला किया गया है. कुछ कर्मचारियों का तबादला उनके आवेदन पर किया गया है, जबकि कई का स्थानांतरण विभाग की आवश्यकता के अनुसार किया गया है.  Transfer Posting

विभाग ने कहा…

सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को 16 अगस्त 2026 तक नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है. सभी प्रभारी प्राचार्यों और कार्यालय प्रमुखों को भी तय समय पर कर्मचारियों को विरमित कर इसकी सूचना निदेशालय को भेजनी होगी. विभाग ने साफ कहा है कि आवेदन के आधार पर जिनका तबादला हुआ है, उन्हें स्थानांतरण भत्ता (टीए) नहीं मिलेगा. साथ ही अगस्त 2026 का वेतन नए पदस्थापन वाले कार्यालय या आईटीआई से ही मिलेगा. यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी 16 अगस्त तक नए स्थान पर योगदान नहीं देता है, तो उसे स्वतः विरमित माना जाएगा. विभाग ने कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. Transfer Posting of Clerk Vide

ALSO READ: JTET-2026 से पहले JAC का नया नियम, पुराने मोबाइल-ईमेल बंद होने पर पहले कराना होगा वेरिफिकेशन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *