NEET PG 2026 exam: पैटर्न में बड़े बदलाव, एकल शिफ्ट, कम प्रश्न और आधार सत्यापन अनिवार्य

Newswave Desk: परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2026 परीक्षा पैटर्न में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. नए नियमों का उद्देश्य परीक्षा...

NEET PG 2026 exam pattern changes: Single shift, fewer questions, and mandatory Aadhaar verification

Newswave Desk: परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2026 परीक्षा पैटर्न में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. नए नियमों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और अभ्यर्थियों के लिए सुविधाजनक बनाना है.

200 की जगह अब होंगे 180 प्रश्न

इस वर्ष परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 200 से घटाकर 180 कर दी गई है. हालांकि परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनट ही रहेगी. इससे अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न हल करने के लिए पहले की तुलना में अधिक समय मिलेगा.

अब एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा

इस बार नीट पीजी का आयोजन पूरे देश में एकल शिफ्ट में किया जाएगा. पहले परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में होने के कारण सामान्यीकरण (नॉर्मलाइजेशन) को लेकर सवाल उठते थे. नए बदलाव से सभी अभ्यर्थियों को समान प्रश्नपत्र मिलेगा.

आधार प्रमाणीकरण होगा अनिवार्य

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए आधार आधारित प्रमाणीकरण और बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है. इसका उद्देश्य फर्जी अभ्यर्थियों पर रोक लगाना और परीक्षा की सुरक्षा को मजबूत करना है.

घर के नजदीक मिलेगा परीक्षा केंद्र

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है. कोशिश की जाएगी कि उम्मीदवारों को उनके घर के नजदीक ही केंद्र आवंटित किया जाए, जिससे यात्रा संबंधी परेशानी कम हो.

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बातें

  • परीक्षा तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित है.
  • परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) होगी.
  • प्रश्न बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) होंगे.
  • सही उत्तर पर 4 अंक और गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी.
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना और वैध पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा.

ALSO READ : कोडरमा: सावन की पहली सोमवारी पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *