जामताड़ा: इरफान अंसारी की पहल; भागाबांध ग्रिड का जल्द होगा लोकार्पण, 8 युवाओं को मिला रोजगार

Jamtara: नारायणपुर प्रखंड के भागाबांध स्थित विद्युत ग्रिड का निरीक्षण करने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे. इस दौरान विद्युत...

Jamtara

Jamtara: नारायणपुर प्रखंड के भागाबांध स्थित विद्युत ग्रिड का निरीक्षण करने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे. इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

8 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र

निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने क्षेत्र के 8 स्थानीय युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा. उन्होंने बताया कि 5 अन्य युवाओं की नियुक्ति प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला.

ग्रिड चालू होने से मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति

मंत्री ने कहा कि भागाबांध विद्युत ग्रिड के शुरू होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी. इससे ग्रामीणों को 24 घंटे बेहतर बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि बेहतर बिजली व्यवस्था से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, छोटे कारोबार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को सीधा लाभ मिलेगा.

स्थानीय लोगों से किया वादा हुआ पूरा : मंत्री

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भागाबांध ग्रिड को लेकर स्थानीय लोगों से जो वादा किया गया था, उसे पूरा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री करेंगे ग्रिड का लोकार्पण

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही भागाबांध पहुंचकर विद्युत ग्रिड का विधिवत लोकार्पण करेंगे. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और लोगों को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराएगी.

ALSO READ: कोडरमा: उरवां मोड़ के बाबा होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 ग्राहक-2 होटल कर्मी समेत 5 गिरफ्तार, 3 पीड़िताएं मुक्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *