Pakur: पाकुड़ के महेशपुर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लायंस क्लब ऑफ मुरारई ने महेशपुर सोनारपाड़ा मुख्य सड़क के चापगांव के गुड़ गोदाम के समीप रोड सेफ्टी व निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा ने फीता काटकर किया. मौके पर थाना प्रभारी रवि शर्मा और लाइंस क्लब के दिलीप पिपरा, मेहदी हसन, आलम मलिता, मुकेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बारी-बारी से सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया. मौके पर 30 हेलमेट निशुल्क बांटे गुए. लोगों को बताया गया कि बिना हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट के वाहन ना चलाएं. थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि जीवन अनमोल है. लापरवाही नहीं बरतें. सभी लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें. मौके पर लायंस क्लब के दिलीप पिपरा, मेहदी हसन, शाह आलम मलिता, मुकेश अग्रवाल, पुष्पेंदु दास, हेमंत दत्ता, सुदीप्तो दत्ता, रामकृष्ण दत्ता, प्राण कृष्ण मंडल, अनुपम झा, राहिबुल शेख समेत कई लोग मौजूद थे.


यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC मामला: रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन तेज, देवेंद्र नाथ महतो आमरण अनशन पर बैठे
