हार्दिक पंड्या ने माहिका शर्मा संग लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद, चढ़ाए बाल

Newswave: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हाल ही में आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित प्रसिद्ध तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे....

desk
हार्दिक पंड्या

Newswave: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हाल ही में आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित प्रसिद्ध तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे. इस दौरान हार्दिक पंड्या सिर मुंडवाए हुए नजर आए और उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.

माहिका शर्मा के साथ पहुंचे मंदिर

हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मंदिर पहुंचे थे. दोनों ने मिलकर भगवान के दर्शन किए और अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना की, मंदिर परिसर से सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

हार्दिक का सिर मुंडवाने वाला लुक देखकर फैंस भी हैरान रह गए. कई लोगों ने इसे उनकी आस्था और धार्मिक भावना से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. हालांकि, हार्दिक ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्होंने किस खास वजह से यह धार्मिक अनुष्ठान किया.

ALSO READ: 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम लागू, अब लंबी लाइन नहीं, टोकन सिस्टम से होगी बुकिंग

निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में

क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ हार्दिक पंड्या अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. तिरुपति यात्रा के दौरान माहिका शर्मा के साथ उनकी मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *