बोकारो: रौनियार वैश्य समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, एकजुटता और संगठन पर जोर

Bokaro: नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में रविवार को रौनियार वैश्य समाज, बोकारो जिला के नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह...

Bokaro: नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में रविवार को रौनियार वैश्य समाज, बोकारो जिला के नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद साहू और प्रदेश महासचिव बैजनाथ प्रसाद गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे.समारोह में समाज के मुख्य संरक्षक बी.पी. गुप्ता, सतीश साह, किशोरी मोहन, जे.पी. लाल, ललित मोहन, यमुना प्रसाद और पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए.

समाज की ताकत उसकी एकता : श्रवण प्रसाद गुप्ता

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता ने कहा कि रौनियार वैश्य समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और संगठन है. उन्होंने समाज के सभी लोगों से आपसी सहयोग, शिक्षा, सामाजिक सेवा और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की.उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे : श्याम बाबू गुप्ता

जिला अध्यक्ष श्याम बाबू गुप्ता ने कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवाओं की भागीदारी और समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जाएगा.

सामाजिक विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान

कार्यक्रम में वक्ताओं ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया. इस अवसर पर रौनियार वैश्य समाज, बोकारो जिला के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया.

नवनियुक्त पदाधिकारी

नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष श्याम बाबू गुप्ता, उपाध्यक्ष रविन्द साह, महासचिव राजू मोहन, सचिव प्रेम कुमार गुप्ता और विजय कुमार गुप्ता, उप सचिव नगीना प्रसाद और संजय गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता शामिल हैं.

ALSO READ: बोकारो: पेटरवार में युवा मंडलों की बैठक, युवाओं को दी गई माय भारत पोर्टल की जानकारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *