थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में शामिल होंगे रेंशी सुनील किस्पोट्टा, 12 अगस्त को बैंकॉक रवाना होंगे

Ranchi: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 14 से 16 अगस्त तक होने वाली थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में भारतीय टीम भी हिस्सा...

थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में शामिल होने जा रहे रेंशी सुनील किस्पोट्टा
थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में शामिल होने जा रहे रेंशी सुनील किस्पोट्टा

Ranchi: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 14 से 16 अगस्त तक होने वाली थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में भारतीय टीम भी हिस्सा लेगी. इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के ट्राइबल एंड माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन रेंशी सुनील किस्पोट्टा भी आधिकारिक तौर पर शामिल होंगे.

12 अगस्त को बैंकॉक के लिए होंगे रवाना

रेंशी सुनील किस्पोट्टा 12 अगस्त को बैंकॉक के लिए रवाना होंगे. प्रतियोगिता का आयोजन थाईलैंड कराटे फेडरेशन की ओर से किया जा रहा है. इसमें भारत के खिलाड़ी कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि भारतीय कराटे खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन से भारत की पहचान विश्व स्तर पर मजबूत हो रही है.

भारतीय खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

उन्होंने हाल ही में इंडोनेशिया के बाली में आयोजित एशियन कराटे चैंपियनशिप का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा की खिलाड़ी अलीशा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि बैंकॉक में होने वाली थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में भी भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे.

ALSO READ: बोकारो: बांधडीह में कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग का निशुल्क शिविर, सैकड़ों लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *