बोकारो: बांधडीह में कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग का निशुल्क शिविर, सैकड़ों लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Bokaro: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बांधडीह उत्तरी पंचायत भवन में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य...

Bokaro: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बांधडीह उत्तरी पंचायत भवन में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन डॉ. परवेज नैय्यर और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उषा सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया.

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की

स्वास्थ्य शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. उषा सिंह और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार ने सैकड़ों मरीजों की स्वास्थ्य जांच की. इस दौरान मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ-साथ निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया.

जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना लक्ष्य : डॉ. परवेज

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. परवेज नैय्यर ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होते हैं.उन्होंने बताया कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों के लिए इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें.

नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी : डॉ. उषा सिंह

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उषा सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है. नियमित स्वास्थ्य जांच कराने से गंभीर बीमारियों का समय पर पता चल जाता है और बेहतर उपचार संभव हो पाता है. उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की.

कई लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग कांग्रेस झारखंड के प्रदेश महासचिव केके सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, अरविंद मिश्रा, मनोज पांडेय, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ राजा, सीताराम महतो, अजीत ठाकुर, एएनएम सकीना नाज़, अभय शर्मा, श्याम, नेहा सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे.

ALSO READ: चाईबासा: गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का भव्य उद्घाटन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *