सिमडेगा: मंदिर से लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर, रिम्स रेफर

Simdega: ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कसडेगा के समीप हुए एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना...

Simdega Sadar
अस्पताल में घायल युवक

Simdega: ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कसडेगा के समीप हुए एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब घटित हुई है. घायल की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी सावन कुमार के रूप में हुई है. वह ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी गांव में किराये के घर में रहता है और एक मोबाइल कनेक्टिविटी कंपनी में कार्यरत है. जानकारी के अनुसार, घायल युवक सावन माह के पहले सोमवारी के अवसर पर टुकुपानी स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने गया था. पूजा करने के बाद बाइक से वह अपने कार्यालय जा रहा था. इसी दौरान कसडेगा के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. वहीं, टक्कर मरने वाला मौके से फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया सदर अस्पताल 

टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल, सिमडेगा पहुंचाया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC में कथित गड़बड़ियों पर AJSU प्रमुख सुदेश महतो ने सरकार को घेरा, कहा- CID की जांच पर भरोसा तभी बनेगा जब उसका ट्रैक रिकॉर्ड सार्वजनिक होगा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *