दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि कल : नेमरा में विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम, सीएम हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, 10 हजार की भीड़ को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम

Ramgarh: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि कल पूरे झारखंड में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस मौके पर उनके पैतृक गांव नेमरा...

First death anniversary of Dishom Guru Shibu Soren tomorrow: Vikas Mela cum Asset Distribution Programme in Nemra, CM Hemant Soren to be the chief guest, tight security arrangements for the 10,000-strong crowd

Ramgarh: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि कल पूरे झारखंड में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस मौके पर उनके पैतृक गांव नेमरा के सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय परिसर में 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. इस मौके पर न सिर्फ रामगढ़ बल्कि पूरे राज्य में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी. जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा, लुकैया टांड़ में चार अगस्त (मंगलवार) को एक विशाल विकास मेला सह पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. इस भव्य कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से निर्धारित है.
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना और पात्र लाभुकों को सशक्त बनाना है.

सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारी,10 हजार की भीड़ के लिए पुख्ता इंतजाम

आयोजन स्थल पर लगभग 10 हजार लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रामगढ़ के डीसी ऋतुराज और पुलिस एसपी मुकेश कुमार लुनायत खुद सभी व्यवस्थाओं की कमान संभाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: JPSC गड़बड़ी मामला: CID ऑफिस में पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते से आठ घंटे पूछताछ, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश और नए खुलासे

First death anniversary of Dishom Guru Shibu Soren tomorrow: Vikas Mela cum Asset Distribution Programme in Nemra, CM Hemant Soren to be the chief guest, tight security arrangements for the 10,000-strong crowd

संयुक्त ब्रीफिंग और अंतर-विभागीय तालमेल

– डीसी और एसपी ने संयुक्त ब्रीफिंग के जरिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय और तालमेल के साथ कार्य करने का सख्त निर्देश दिया है. एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को निम्नलिखित बिंदुओं पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया.

– वीआईपी मूवमेंट एवं सुरक्षा: मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे.

– नौ डीएसपी 20 से अधिक सब इंस्पेक्टर और सैकड़ों जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

– भीड़ और यातायात प्रबंधन: 10 हजार की भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों के सुगम आवागमन के लिए यातायात व पार्किंग के विशेष इंतजाम किए गए हैं

– अनुशासन और त्वरित कार्रवाई: सभी अधिकारियों और कर्मियों को सतर्कता व अनुशासन के साथ ड्यूटी करने और किसी भी स्थिति में त्वरित समन्वय बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

First death anniversary of Dishom Guru Shibu Soren tomorrow: Vikas Mela cum Asset Distribution Programme in Nemra, CM Hemant Soren to be the chief guest, tight security arrangements for the 10,000-strong crowd

बुनियादी सुविधाओं का रखा गया पूरा ख्याल

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आम नागरिकों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। परिसर में पीने के पानी के टैंकर और आपातकालीन चिकित्सा टीमों की तैनाती रहेगी, वाहनों के रखरखाव के लिए अलग से पार्किंग ज़ोन बनाए गए हैं ताकि मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, प्रशासन की मुस्तैदी से यह साफ है कि नेमरा में आयोजित होने वाला यह विकास मेला आम जनमानस के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *