Ranchi: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. सत्र के दौरान JPSC और JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन का रुख विधानसभा की ओर होने की संभावना को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है.

छह आईपीएस समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले के चार IPS अधिकारियों के अलावा दो अतिरिक्त आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है. कुल छह आईपीएस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे. इसके अलावा 15 डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर, 100 दारोगा और करीब 1000 पुलिसकर्मियों को जगन्नाथपुर मंदिर से विधानसभा परिसर तक तैनात किया गया है.
रैप, जैप और टीयर गैस पार्टी रहेगी मुस्तैद
सुरक्षा के मद्देनजर रैप (रेपिड एक्शन पुलिस), झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप), जैप-10 की महिला बटालियन, जिला पुलिस, होमगार्ड, एसआईआरबी सहित अन्य बटालियन के जवानों की भी तैनाती की गई है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए टीयर गैस पार्टी, रबर बुलेट, वज्र वाहन, रंगीन पानी की गाड़ी और फायर ब्रिगेड वाहन भी तैयार रखे गए हैं.
ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी
संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. वहीं, पूरे विधानसभा परिसर में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग रांची के एसएसपी राकेश रंजन करेंगे.

ALSO READ: JPSC-JSSC आंदोलन: Code of Conduct बनाकर छात्रों ने राजनीतिक दखल पर लगाई रोक
