पुराना 100 रुपये का नोट है? RBI ने बताया असली और नकली की पहचान का तरीका

Newswave Desk: अगर आपके पास पुराने 100 रुपये का नोट है, तो यह खबर आपके काम की है. आज भी कई लोग...

₹100 note
पुराना 100 रुपये का नोट है? RBI ने बताया असली और नकली की पहचान का तरीका

Newswave Desk: अगर आपके पास पुराने 100 रुपये का नोट है, तो यह खबर आपके काम की है. आज भी कई लोग पुराने नोटों का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपका नोट असली है या नकली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पुराने नोटों की पहचान करने के आसान तरीके बताए हैं, जिनकी मदद से आप नोट की जांच कर सकते हैं.

RBI ने बताए असली नोट पहचानने के तरीके

RBI की वेबसाइट पर सभी पुराने और नए नोटों की पहचान से जुड़ी जानकारी दी गई है. यहां बताया गया है कि 100 रुपये का पुराना नोट असली है या नकली, इसे कैसे पहचाना जा सकता है.

ऐसे पहचानें 100 रुपये का पुराना नोट

– नोट पर ‘एक सौ रुपये’ देवनागरी लिपि में लिखा होना चाहिए.
– नोट के सामने दाई ओर महात्मा गांधी की तस्वीर होती है.
– नोट के बीच में गारंटी क्लॉज, RBI गवर्नर के हस्ताक्षर और भुगतान का वादा लिखा होता है.
– ऊपर दाईं ओर छोटे से बड़े आकार में बढ़ते नंबरों वाला नंबर पैनल होता है.
– नीचे बाईं ओर भी इसी तरह बढ़ते आकार वाले नंबरों का पैनल होता है.
– नीचे बाईं ओर अशोक स्तंभ का चिन्ह बना होता है.
– नीचे दाईं ओर RBI का लोगो दिखाई देता है.

प्लास्टिक नोट लाने की तैयारी

नकली नोटों पर रोक लगाने के लिए RBI प्लास्टिक करेंसी लाने की तैयारी कर रहा है. शुरुआत में 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट जारी किए जा सकते हैं. अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो बाद में 50, 100 और 500 रुपये के प्लास्टिक नोट भी लाए जा सकते हैं.

ALSO READ: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, जानें कब तक करेंगे वापसी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *