सलमान खान ने घटाया 16 किलो वजन, फैंस हुए हैरान; बोले- ‘मेरा भी वजन कम हो गया’

News Wave Desk: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में हैं. कुछ...

News Wave Desk:  बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में हैं. कुछ दिनों पहले जब अभिनेता को स्पॉट किया गया था, तब उनके अचानक कम हुए वजन को देखकर फैंस काफी चिंतित हो गए थे. सोशल मीडिया पर लोग सवाल करने लगे थे कि कहीं सलमान की तबीयत तो खराब नहीं है. अब खुद सलमान खान ने अपने वजन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. अभिनेता ने बताया कि उन्होंने 16 किलो वजन कम किया है.

सोहेल खान से बातचीत में सलमान ने किया खुलासा

दरअसल, सलमान खान हाल ही में अपने भाई सोहेल खान से मिलने शो ‘अलायंस’ में पहुंचे थे. इस दौरान दोनों भाइयों के बीच वजन कम करने को लेकर बातचीत हुई. सलमान ने सोहेल से कहा कि उन्होंने काफी वजन कम कर लिया है. इसके बाद सोहेल खान ने अपने सिक्स पैक एब्स दिखाते हुए बताया कि उन्होंने करीब 12 किलो वजन कम किया है. इस पर सलमान ने भी खुलासा किया कि उनका खुद का वजन 16 किलो कम हो गया है. सलमान की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

वजन कम होने के बाद फैंस ने जताई थी चिंता

सलमान खान के अचानक स्लिम लुक में नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए थे. कई लोगों ने सवाल किया था कि आखिर अभिनेता का वजन इतनी तेजी से कैसे कम हुआ. हालांकि, सलमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को अपने अंदाज में जवाब दिया था. उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “आप लोगों की तबीयत कैसी है?” सलमान के इस अंदाज को देखकर फैंस ने भी खूब प्रतिक्रिया दी थी.

जिम में भी जमकर पसीना बहा रहे हैं सलमान

सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने जिम में वर्कआउट के बाद की एक शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की थी. इस तस्वीर के साथ सलमान ने मजेदार अंदाज में लिखा था, “सलमान खान डर गया… हम्ममम… जो डर गया वो मर गया.” अभिनेता की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

‘सिकंदर’ के बाद अब ‘मातृभूमि’ में दिखेंगे सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. इसके बाद अभिनेता फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में कैमियो रोल में दिखाई दिए. अब सलमान खान फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं. दोनों कलाकार पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया. फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है. ऐसे में सलमान के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

‘बिग बॉस 20’ में फिर होस्ट बनेंगे सलमान खान

फिल्मों के अलावा सलमान खान टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर भी चर्चा में हैं. अभिनेता शो के 20वें सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे. बतौर होस्ट सलमान खान को दर्शकों का लंबे समय से जबरदस्त प्यार मिलता रहा है. अब फैंस की नजर इस बात पर है कि ‘बिग बॉस 20’ के घर में इस बार कौन-कौन से सेलिब्रिटीज एंट्री लेने वाले हैं. सलमान की वापसी के साथ शो को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *