संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती पर आज चक्रधरपुर पहुंचेगी कलश वंदन यात्रा

Chakradharpur: संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत मंगलवार...

Sant Shiromani Shri Guru Ravidas Maharaj Ji
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी

Chakradharpur: संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत मंगलवार को कलश वंदन यात्रा चक्रधरपुर पहुंचेगी. यह यात्रा रांची के पहाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए निर्धारित समयानुसार चक्रधरपुर नगर पहुंचेगी. यह अभियान सामाजिक समरसता, समानता और संत गुरु रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.

यात्रा का निर्धारित कार्यक्रम   

  • रांची – दोपहर 3:00 बजे
  • बंदगांव – 4:30 बजे
  • कराईकेला – 5:30 बजे
  • चक्रधरपुर नगर (कुंभारटोली) – सायं 6:00 बजे

कलश यात्रा का किया जाएगा भव्य स्वागत 

आयोजकों ने बताया कि यात्रा जहां-जहां पहुंचेगी, वहां स्थानीय मंडल एवं नगर अध्यक्ष, मंडल प्रभारी तथा कार्यकर्ताओं द्वारा कलश यात्रा का भव्य स्वागत, पूजा-अर्चना एवं अभिनंदन किया जाएगा. चक्रधरपुर के कुंभारटोली में जिला समिति के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे.

कार्यक्रम के निवेदक तीर्थ जमुदा, जिला महामंत्री एवं शाह अभियान संयोजक, चक्रधरपुर ने सभी समाजबंधुओं, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से वार्ता का रास्ता खुला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *