Ranchi: बोकारो जिले के स्वांग दक्षिणी पंचायत के एक पंचायत समिति सदस्य पर शादी का झांसा देकर 3 वर्षों तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है. पंचायत की पीड़िता ने गोमिया थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि पंचायत समिति सदस्य पिछले 3 वर्षों से शादी का वादा कर उसके साथ अनैतिक संबंध बना रहा था. बातचीत के लिए उसने एक मोबाइल फोन भी दिया था.

शादी की बात करने पर जान लेने की धमकी
दिए गए आवेदन में पीडिता ने बताया, कि बीते एक माह पूर्व परिजनों के घर पर नहीं रहने का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर आया और उसके साथ जबरन संबंध बनाया. विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और पीड़िता व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत की है, कि अब आरोपी शादी से इनकार कर रहा है और साथ ही शादी की बात करने पर जान लेने की धमकी दे रहा है. भय के कारण पीड़िता ने अब थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, इस ममले पर गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल चाईबासा में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ, माताओं को दिए गए मदर केयर किट
