Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : DC ने की आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक, अनुग्रह सहायता देने पर किया गया विचार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक हुई....

Chaibasa: DC held a meeting of the Disaster Management Authority Committee, consideration was given to giving ex-gratia assistance.

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक हुई. बैठक में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित व्यक्तियों को अनुग्रह सहायता प्रदान करने तथा आपदा राहत से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सड़क दुर्घटना, सर्पदंश, अतिवृष्टि, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि, वज्रपात, पानी में डूबने तथा प्राकृतिक आपदाओं से कच्चे एवं पक्के मकानों की क्षति, पशु शेड क्षति एवं फसल क्षति सहित विभिन्न मामलों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई. संबंधित अंचलों से प्राप्त प्रतिवेदनों एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर समिति द्वारा सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई.

यह भी पढ़ें: 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 अपराधी भारत लाए गए, 17,874 करोड़ की संपत्ति जब्त

66 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि देने की स्वीकृति

बैठक में कुल 249 प्रभावित आश्रितों/आवेदकों को ₹66,36,934 (छियासठ लाख छत्तीस हजार नौ सौ चौंतीस रुपये) की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई. स्वीकृत मामलों में सड़क दुर्घटना से मृतकों के आश्रितों, वज्रपात एवं पानी में डूबने से मृत व्यक्तियों के परिजनों, ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लाभार्थियों को राहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. बैठक में अपर उपायुक्त और समिति के सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *