Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली भव्य कलश वंदन यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

Chakradharpur: संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के...

समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली कलश वंदन यात्रा में शामिल श्रद्धालु
समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली कलश वंदन यात्रा में शामिल श्रद्धालु

Chakradharpur: संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर से भव्य कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के बीच किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पावन कलश रथ को चक्रधरपुर जिले के लिए रवाना किया गया.

बंदगांव और पुरनाडीह में हुआ भव्य स्वागत

चक्रधरपुर जिले में प्रवेश करने के बाद पावन कलश बंदगांव पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ कलश का स्वागत किया. श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर एवं पूजा-अर्चना कर संत गुरु रविदास महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की. इसके बाद कलश यात्रा पुरनाडीह पहुंची, जहां बजरंगबली मंदिर परिसर में पुजारी शम्भू महापात्र ने वैदिक रीति-रिवाज से विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई. पावन कलश के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण “संत रविदास महाराज अमर रहें” तथा धार्मिक जयघोषों से गुंजायमान हो उठा. इसके उपरांत कलश यात्रा कराईकेला के लिए रवाना हुई.

समरसता और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने समाज को समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक न्याय का अमूल्य संदेश दिया. उनका जीवन सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से संत रविदास के विचारों और आदर्शों को गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि समाज में भाईचारा, सद्भाव और समानता की भावना और अधिक मजबूत हो सके.

डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि यह कलश वंदन यात्रा केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का अभियान है. संत गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे कलश यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संत रविदास महाराज के समरसता, सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं.

समरसता संकल्प अभियान के संयोजक तीरथ जमुदा ने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित था. उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से युवाओं को संत रविदास के विचारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

इस अवसर पर चक्रधरपुर जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, डॉ. विजय सिंह गागराई, समरसता संकल्प अभियान के संयोजक तीरथ जमुदा, कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल, वार्ड पार्षद संजय पासवान, जिला प्रमुख राजेंद्र मछुआ, जिला मीडिया प्रभारी केदारनाथ नायक, परमेश्वर मंडल, दोसो मंडल, मोहन लाल मंडल, शिबा मंडल, गुड्डू मंडल, पप्पू मंडल, विक्रम मंडल, रितेश मंडल, मानस मंडल, मिहिर मंडल, रावड़ी मंडल, अनीता मंडल, गीता मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे.

ALSO READ: कोडरमा: मरकच्चो मे SIR को लेकर बैठक, कार्य की प्रगति की समीक्षा, दिए गए कई निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *