Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार 11वें दिन भी जारी है. इसी कड़ी में बुधवार (5 अगस्त) को छात्र संगठन विभिन्न मांगों और अधिकारों के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकालेंगे. आयोजकों के अनुसार, तिरंगा यात्रा शाम 5 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर फिरायालाल चौक तक जाएगी. इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं के शामिल होने की संभावना है. छात्रों का कहना है कि यह यात्रा केवल परीक्षा में पारदर्शिता की मांग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि युवाओं के अधिकार, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और विभिन्न लंबित मांगों को लेकर भी आवाज बुलंद की जाएगी.
AlsoRead:रिम्स की बदहाली पर बरसे बाबूलाल मरांडी कहा- रिम्स की वर्तमान दुर्दशा मरीजों के लिए अभिशाप बन चुकी है


