Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

E20 विवाद में नितिन गडकरी को राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने Deepfake कंटेंट हटाने का दिया आदेश

NewsWave Desk: बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए E20 फ्यूल विवाद से जोड़कर सोशल मीडिया...

NewsWave Desk: बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए E20 फ्यूल विवाद से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए कथित डीपफेक वीडियो और AI से तैयार आपत्तिजनक तस्वीरों को तत्काल हटाने का आदेश दिया है.

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

जस्टिस अरिफ डॉक्टर की पीठ ने कहा कि संबंधित सामग्री प्रथम दृष्टया बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक है. ऐसी सामग्री का सार्वजनिक मंचों पर कोई स्थान नहीं है, क्योंकि इसे बच्चे और युवा भी देख सकते हैं.

क्या है मामला

नितिन गडकरी ने आरोप लगाया था कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने AI की मदद से उनके फर्जी वीडियो और तस्वीरें तैयार कर उन्हें E20 फ्यूल विवाद से जोड़कर प्रसारित किया. इनमें एक इंस्टाग्राम रील भी शामिल थी.

Also Read: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच आज छात्रों की तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में युवाओं के जुटने की तैयारी

Meta और Google का आश्वासन

सुनवाई के दौरान Meta और Google की ओर से अदालत को बताया गया कि सूचीबद्ध सभी आपत्तिजनक सामग्री को हटाया जाएगा. अदालत ने इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद तय की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *