Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण पहुंचे पावर ग्रिड, SDO के आश्वासन पर लौटे

Palamu: लेस्लीगंज में लगातार बिजली की आंख-मिचौली और अघोषित कटौती से परेशान दर्जनों ग्रामीण लेस्लीगंज बिजली ग्रिड पहुंच गए. ग्रामीणों ने बिजली...

SDO

Palamu: लेस्लीगंज में लगातार बिजली की आंख-मिचौली और अघोषित कटौती से परेशान दर्जनों ग्रामीण लेस्लीगंज बिजली ग्रिड पहुंच गए. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की. काफी देर तक ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों के बीच वार्ता हुई. इसके बाद बिजली विभाग के एसडीओ ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान और बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया, जिसके बाद सभी ग्रामीण अपने-अपने घर लौट गए.

दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी

ग्रामीणों का आरोप है कि लेस्लीगंज क्षेत्र में बिजली की स्थिति बेहद खराब है. दिनभर में महज दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जबकि विभाग के रजिस्टर में 11 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति दर्ज की जा रही है. ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब वास्तविकता में घंटों बिजली गायब रहती है, तो रजिस्टर में इतनी अधिक आपूर्ति कैसे दर्ज की जा रही है. जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी दी.

AlsoRead:आदिवासी महोत्सव की तैयारी को लेकर मोरहाबादी मैदान का किया गया निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *