NewsWave Desk: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने अपना पहला बजट पेश करते हुए महिलाओं, छात्रों और युवाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं. वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने कहा कि सरकार चुनावी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है और सामाजिक न्याय, पारदर्शिता तथा सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है.
दुल्हनों और नवजातों के लिए सौगात
बजट में ‘अन्नन सीर थिट्टम’ योजना के तहत पात्र दुल्हनों को 8 ग्राम सोना और रेशमी साड़ी उपलब्ध कराने के लिए 812 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. वहीं सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी देने की योजना के लिए 560 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

शिक्षा पर विशेष जोर
स्कूल शिक्षा के लिए 44,567 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कामराज स्पेशल स्कूल खोले जाएंगे, जहां शिक्षा, हॉस्टल, भोजन, कपड़े और पढ़ाई का सामान मुफ्त मिलेगा. वहीं कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए नाश्ता योजना का विस्तार करते हुए 710 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

Also Read: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन में पहुंचे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, छात्रों की समस्याएं सुनीं
मेट्रो और विकास परियोजनाएं
सरकार ने चेन्नई मेट्रो के विस्तार और अन्य रेल परियोजनाओं को भी बजट में शामिल किया है. कुल 29,863 करोड़ रुपये के बजट में बुनियादी ढांचे और परिवहन परियोजनाओं को भी प्राथमिकता दी गई है.

