Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन में पहुंचे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, छात्रों की समस्याएं सुनीं

Ranchi: जेपीएससी और जेएसएससी में कथित गड़बड़ियों के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे छात्रों से मिलने बुधवार...

JPSC

Ranchi: जेपीएससी और जेएसएससी में कथित गड़बड़ियों के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे छात्रों से मिलने बुधवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ पहुंचे. उनके साथ कांग्रेस नेता कुमार राजा और अरुण साहू भी मौजूद रहे. हाल के दिनों में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम छात्र आंदोलन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. इस दौरान विनोद जाखड़ ने आंदोलनरत छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और मांगों को विस्तार से सुना. एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी छात्रों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश की.

JPSC

मांगों को उचित मंच पर उठाया जाएगा

एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि छात्रों की बात सरकार तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी. उनका कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है, ताकि युवाओं का भरोसा बना रहे. धरनास्थल पर मौजूद छात्रों ने भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा में कथित अनियमितताओं और नियुक्तियों में हो रही देरी से जुड़ी अपनी चिंताओं को एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल के सामने रखा. प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को उचित मंच पर उठाया जाएगा और उनके हितों की आवाज बुलंद की जाएगी.

AlsoRead:E20 विवाद में नितिन गडकरी को राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने Deepfake कंटेंट हटाने का दिया आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *