Koderma: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा बुधवार को ईवीएम वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अग्निशमन उपकरण, प्रवेश पंजी तथा परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया.
सुदृढ़ बनाए रखने तथा नियमित निगरानी करने का निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा नियमित रूप से निगरानी करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार सोनी समेत निर्वाचन शाखा के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

ALSO READ : कोडरमा: चंदवारा में लाखों की चोरी, 2.55 लाख नकद, गहने और LED टीवी ले उड़े चोर


