Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: चंदवारा में लाखों की चोरी, 2.55 लाख नकद, गहने और LED टीवी ले उड़े चोर

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के तितिरचांच गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. पीड़ित मेघलाल राम ने...

Koderma Chandwara
बिखरे पड़े सामान

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के तितिरचांच गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. पीड़ित मेघलाल राम ने चंदवारा थाना में घटना को लेकर लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया है कि 4 अगस्त 2026 की रात वह अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में गए हुए थे. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के गहने, LED टीवी समेत अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली.

2.55 लाख रुपये नकद चोरी 

पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए सामान में दो सोने की चेन, दो जोड़ी सोने के कान के झुमके, एक सोने का मंगलसूत्र, 12 जोड़ी चांदी की पायल, एक LED टीवी और लगभग 2.55 लाख रुपये नकद शामिल हैं. उन्होंने बताया कि उनके घर के पास एक नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके लिए यह राशि घर में रखी गई थी. चोर घर का सामान भी बिखेरकर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: खतियानी जमीन की रजिस्ट्री पर एक माह से ब्रेक, हजारीबाग में हजारों रैयत परेशान

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *