Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: झारखंड आदिवासी महोत्सव को लेकर DC ने की बैठक, तैयारियों पर विस्तार से की गई चर्चा

Koderma: झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने समाहरणालय सभागार में बैठक की....

Koderma: DC held a meeting regarding Jharkhand Tribal Festival, preparations were discussed in detail.

Koderma: झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने समाहरणालय सभागार में बैठक की. बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन स्थल की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा, साफ-सफाई, तथा प्रचार-प्रसार सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा, कला, नृत्य एवं विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है. आयोजन को भव्य, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त रवि जैन, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश बैठा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची में JPSC-JSSC आंदोलन को मिल रहा देशभर का साथ, छात्रों का बढ़ता हौसला बना आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *