Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

अपनी 20वीं सालगिरह पर IndiGo ने लॉन्च किया खास ऑफर, ऐसे जीतें फ्री फ्लाइट टिकट

Newswave Desk: अगर आप जल्द हवाई यात्रा बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. देश की सबसे एयरलाइन इंडिगो अपनी...

IndiGo
IndiGo launches a special offer on its 20th anniversary

Newswave Desk: अगर आप जल्द हवाई यात्रा बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. देश की सबसे एयरलाइन इंडिगो अपनी 20वीं सालगिरह पर खास ऑफर लेकर आई है. इस ऑफर के तहत 20 हजार यात्रियों को फ्री घरेलू फ्लाइट टिकट जीतने का मौका मिलेगा. चुने गए यात्रियों को उनकी टिकट का किराया वापस किया जाएगा.

जानिए क्या है ऑफर?

यह ऑफर 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच बुक की गई घरेलू फ्लाइट्स पर लागू होगा. हालांकि, इसका फायदा सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा, जिन्होंने टिकट IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या AI वर्चुअल असिस्टेंट 6Eskai के जरिए बुक की हो. प्रति PNR अधिकतम 10,000 रुपये तक का रिफंड दिया जाएगा.

ऐसे मिलेगा रिफंड

एयरलाइन पात्र यात्रियों का चयन रैंडम तरीके से करेगी. चुने गए लोगों को ईमेल और WhatsApp पर एक आसान सवाल भेजा जाएगा. सही जवाब देने के लिए तीन मौके मिलेंगे. सही उत्तर देने पर टिकट का किराया 3 से 5 कार्य दिवस के भीतर वापस कर दिया जाएगा.

किन टिकटों पर लागू है ऑफर?

यह ऑफर इकॉनमी क्लास और IndiGoStretch दोनों तरह की बुकिंग पर लागू है. इसमें घरेलू रूट की वन-वे और रिटर्न दोनों टिकट शामिल हैं. बता दें कि IndiGo ने 4 अगस्त 2006 को अपनी पहली उड़ान शुरू की थी. आज एयरलाइन के बेड़े में 430 से ज्यादा विमान हैं और यह रोजाना करीब 2,200 उड़ानों का संचालन करती है.

ALSO READ: ‘Dhamaal 4’ ने 26 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कितना हुआ प्रॉफिट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *