Giridih: पोषण सखी संघ के एक गुट द्वारा 7 अगस्त 2026 को रांची के खुटे मैदान में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर गिरिडीह जिले की पोषण सखियों ने स्वयं को अलग रखने का निर्णय लिया है. इस संबंध में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गिरिडीह को एक लिखित सूचना पत्र सौंपा गया है. पत्र में बताया गया है कि पोषण सखी संघ के दूसरे गुट की ओर से 7 अगस्त को रांची के खुटे मैदान में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है, लेकिन इस कार्यक्रम में गिरिडीह जिले की पोषण सखियां शामिल नहीं होंगी. यह जानकारी विभाग को पूर्व सूचना के तौर पर उपलब्ध कराई गई है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की भ्रम या प्रशासनिक असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो.
यह भी पढ़ें: रांची: धरना स्थल से अल्बर्ट एक्का चौक तक गूंजा छात्रों का मुद्दा, ABVP ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग उठाई

पत्र प्रदेश संयोजक ओलिना टुडू की ओर से प्रस्तुत किया गया
सूचना पत्र में कहा गया है कि गिरिडीह जिले की पोषण सखियां उक्त आंदोलन का हिस्सा नहीं हैं और उनकी ओर से किसी भी प्रकार की भागीदारी नहीं की जाएगी. इस निर्णय की जानकारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को औपचारिक रूप से दे दी गई है. यह पत्र प्रदेश संयोजक ओलिना टुडू की ओर से प्रस्तुत किया गया है. वहीं पत्र के अंत में प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला कुमारी एवं रीता दास के हस्ताक्षर अंकित हैं. इस पत्र के सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि प्रस्तावित राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन में गिरिडीह जिले की पोषण सखियों की सहभागिता नहीं रहेगी.


