Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

प्रशासनिक सेवा में बड़ा फैसला: कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन और गृह सचिव गोविंद मोहन का सेवा विस्तार, केंद्र सरकार ने जारी किए आदेश

News Wave Desk: केंद्र सरकार ने देश के प्रशासनिक ढांचे के दो सबसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात शीर्ष अधिकारियों के कार्यकाल को...

Major decision in administrative service: Cabinet Secretary Dr. TV Somanathan and Home Secretary Govind Mohan's service extended, orders issued by the Central Government

News Wave Desk: केंद्र सरकार ने देश के प्रशासनिक ढांचे के दो सबसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात शीर्ष अधिकारियों के कार्यकाल को एक-एक वर्ष बढ़ाने का बड़ा निर्णय लिया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के सेवा विस्तार के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है. इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा पांच अगस्त को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं.

कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन को मिला एक साल का विस्तार

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी आदेश अनुसार, डॉ. टीवी सोमनाथन, आईएएस (तमिलनाडु कैडर: 1987 बैच) को कैबिनेट सचिव के रूप में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है. विस्तार की अवधि 30 अगस्त 2026 से आगे एक वर्ष के लिए होगा. कैबिनेट सचिव देश का सर्वोच्च प्रशासनिक पद होता है. डॉ. सोमनाथन वित्त सचिव जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और प्रशासनिक मामलों में उनका गहरा अनुभव रहा है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी मामला, शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के कार्यकाल में भी एक वर्ष की वृद्धि

इसके साथ ही, गोविंद मोहन, आईएएस (सिक्किम कैडर: 1989 बैच) के कार्यकाल को गृह मंत्रालय में गृह सचिव के रूप में एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है. सेवा विस्तार की अवधि 22 अगस्त 2026 से लेकर 22 अगस्त 2027 तक (या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो). यह सेवा विस्तार FR 56 (d) तथा ऑल इंडिया सर्विसेज (डेथ-कम-रिटायरमेंट बेनिफिट्स) रूल्स, 1958 के नियम 16 (1A) के प्रावधानों में शिथिलता (relaxation) देते हुए प्रदान किया गया है. देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों के प्रबंधन में गृह सचिव की मुख्य भूमिका होती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *