Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ : स्नातक सीटों में भारी कटौती के खिलाफ छात्रों कॉलेज में की तालाबंदी

pakud : पाकुड़ KKM कॉलेज सहित संताल परगना के महाविद्यालयों में स्नातक सीटों में की गई भारी कटौती के विरोध में काॅलेज...

pakud : पाकुड़ KKM कॉलेज सहित संताल परगना के महाविद्यालयों में स्नातक सीटों में की गई भारी कटौती के विरोध में काॅलेज परिसर में छात्रों ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्णय वापस लेने की मांग की है. छात्र नेता कमल मुर्मू ने बताया कि सीट कटौती को लेकर पहले ही चेतावनी दी गई है उसके बावजूद अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

KKM कॉलेज की सीट कटौती पर छात्रों का विरोध

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी सीट निर्धारण के अनुसार KKM कॉलेज की स्नातक सीटें 4800 से घटाकर 1800 कर दी गई हैं. छात्रों का आरोप है कि इस निर्णय से हजारों विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रभावित होगा. उन्होंने कहा कि संताल परगना जैसे आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्र में अधिकांश परिवार खेती, मजदूरी और दैनिक श्रम पर निर्भर हैं. ऐसे में सरकारी कॉलेजों में सीटें कम होने से गरीब, आदिवासी, दलित और ग्रामीण छात्रों पर सबसे अधिक असर पड़ेगा.

छात्रों ने मांगा सीट बहाली और नामांकन का पूरा आंकड़ा

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पिछले वर्ष संताल परगना के सभी अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालयों की विषयवार स्वीकृत सीटों और वास्तविक नामांकन का आंकड़ा सार्वजनिक करने की भी मांग की. उनका कहना है कि यदि सीटें रिक्त रहने के बावजूद छात्रों का नामांकन नहीं हो सका है तो इसकी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए. विरोध प्रदर्शन के दौरान बताया कि केकेएम कॉलेज की पूर्व निर्धारित सभी सीटों की बहाली, इस वर्ष सभी योग्य छात्र-छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करने, संताल परगना के सभी महाविद्यालयों में छात्र संख्या के अनुरूप सीटें बढ़ाने, सीट कटौती संबंधी आदेश तत्काल वापस लेने और भविष्य में छात्रों और महाविद्यालयों से विचार-विमर्श के बाद ही ऐसे निर्णय लेने की मांग शामिल है.

Also Read : प्रशासनिक सेवा में बड़ा फैसला: कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन और गृह सचिव गोविंद मोहन का सेवा विस्तार, केंद्र सरकार ने जारी किए आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *