NewsWave Desk: जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में नया मोड़ आ गया है. शिकायत दर्ज कराने वाली गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह ने अपनी शिकायत वापस लेने का निर्णय लिया है.
माफी के बाद बदला फैसला
स्मृति सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री और उनकी माता के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि, नाबालिग द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और प्रधानमंत्री की ओर से बच्चों को माफ किए जाने के बाद उन्होंने शिकायत वापस लेने का फैसला किया.


जीरो FIR हुई थी दर्ज
घटना दिल्ली की होने के कारण नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में शिकायत को जीरो FIR के रूप में दर्ज किया गया था. बाद में मामले की जांच दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई थी.
विवाद पर विराम
शिकायत वापस लिए जाने के बाद इस मामले में फिलहाल विवाद थमता नजर आ रहा है. शिकायतकर्ता का कहना है कि माफी और सकारात्मक पहल को देखते हुए उन्होंने आगे कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया.

