Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: DC के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर बनाई गई फर्जी WhatsApp ID, आमजन एवं अधिकारियों से सतर्क रहने की अपील 

Pakur: पाकुड़ DC मेघा भारद्वाज के नाम एवं तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर साइबर अपराधियों द्वारा एक फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई गई...

Pakur DC
पाकुड़ डीसी

Pakur: पाकुड़ DC मेघा भारद्वाज के नाम एवं तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर साइबर अपराधियों द्वारा एक फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई गई है. फर्जी व्हाट्सएप नंबर +66 616482051 के माध्यम से जिले के अधिकारियों एवं अन्य व्यक्तियों से संपर्क कर राशि एवं उपहार की मांग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में DC ऑफिस द्वारा स्पष्ट किया गया है, कि उक्त व्हाट्सएप नंबर का DC या जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है. यह पूरी तरह साइबर ठगी का प्रयास है.  मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध करा दी गई है. साथ ही पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं जांच की जा रही है.

मैसेज-कॉल पर विश्वास न करने की अपील 

DC मेघा भारद्वाज ने जिले के सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं आम नागरिकों से अपील की है, कि अगर उक्त व्हाट्सएप नंबर अथवा किसी अन्य संदिग्ध नंबर या अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट से उनके नाम पर कोई संदेश, कॉल अथवा धनराशि, उपहार की मांग की जाती है, तो उस पर बिल्कुल विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार की वित्तीय अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा करें. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर पुलिस को दें, ताकि साइबर अपराधियों के विरुद्ध समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: 7 अगस्त को प्रस्तावित रांची धरना से पोषण सखियों ने बनाई दूरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दी सूचना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *