Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

10 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड की जूनियर हॉकी टीम, रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश को हराकर रचा इतिहास

News Wave Desk: तमिलनाडु के कोयंबटूर में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 में झारखंड की टीम ने शानदार...

Jharkhand's junior hockey team reached the semi-finals after 10 years, creating history by defeating Uttar Pradesh in a thrilling match.

News Wave Desk: तमिलनाडु के कोयंबटूर में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दशक बाद सेमीफाइनल में जगह बना ली है. बुधवार को खेले गए रोमांचक क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने मजबूत उत्तर प्रदेश को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर इतिहास रच दिया. मैच का रोमांच आखिरी सेकंड तक बना रहा. निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं. एक समय झारखंड 2-3 से पीछे चल रहा था, लेकिन मैच खत्म होने से सिर्फ 25 सेकंड पहले निकोलस टोपनो ने शानदार फील्ड गोल कर स्कोर बराबर कर दिया. इसके बाद मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट में गया, जहां झारखंड ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम कर ली.

ऐसे पलटा मुकाबला

मैच के 26वें मिनट में पत्रस हस्सा ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर झारखंड को 1-0 की बढ़त दिलाई. हालांकि उत्तर प्रदेश ने जल्द ही वापसी करते हुए पहले बराबरी की और फिर 2-1 की बढ़त बना ली. इसके बाद 43वें मिनट में ग्लेडसन भेंगरा ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-2 कर दिया. 50वें मिनट में उत्तर प्रदेश ने फिर बढ़त हासिल कर ली, लेकिन झारखंड के खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी. लगातार हमले के बाद आखिरी 25 सेकंड में निकोलस टोपनो ने गोल दागकर मैच को 3-3 की बराबरी पर पहुंचा दिया.

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभाः 6 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र में गूंजेगा छात्रों का आक्रोश और सुखाड़ का दर्द

गोलकीपर प्रिंस साहू बने जीत के हीरो

पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड के रोहित तिर्की, पत्रस हस्सा, जोलेन सांगा और अंकित एक्का ने गोल किए. वहीं गोलकीपर प्रिंस साहू ने उत्तर प्रदेश के दो प्रयास रोककर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

पत्रस हस्सा बने प्लेयर ऑफ द मैच

शानदार प्रदर्शन के लिए झारखंड के पत्रस हस्सा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Jharkhand's junior hockey team reached the semi-finals after 10 years, creating history by defeating Uttar Pradesh in a thrilling match.

पहली हार के बाद की शानदार वापसी

चैंपियनशिप के पहले मैच में झारखंड को पंजाब से करारी हार मिली थी. इसके बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी. दूसरे मैच में दिल्ली को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और अब उत्तर प्रदेश जैसी मजबूत टीम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई.

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC परीक्षा आंदोलन: बाबूलाल मरांडी ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से किया मुलाकात, समर्थन देने का दिया भरोसा

10 साल बाद दोहराया इतिहास

इससे पहले वर्ष 2016 में झारखंड की जूनियर पुरुष टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची थी. अब 10 साल बाद टीम ने फिर यह उपलब्धि हासिल की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *