Koderma: नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा – गिरिडीह मुख्य मार्ग के देवीपुर मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह चलती पिकअप वाहन का अचानक पिछे का टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया. जिसमें वाहन चालक बाल- बाल बचे. जानकारी देते हुए वाहन चालक ने बताया की मैं अपने वाहन संख्या UP 65 NT 8695 से बनारस से पेड़ा बनाने वाला खोवा करीब पच्चीस क्विंटल लोड कर देवघर बाबा धाम जा रहे थे की अचानक उक्त मुख्य मार्ग पर ही जैसे पहुंचा की अचानक वाहन का पिछला चक्का का टायर ब्लास्ट हो गया. इस दौरान चालक द्वारा बचने और बचाने का काफी प्रयास किया गया परंतु चालक तो बच गए पर वाहन को नहीं बचा पाया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया. उन्होंने बताया कि वाहन से गिरकर बिखरे समान को किसी दुसरे वाहन से भेजने तथा पलटे हुए वाहन को किसी उपयोगी वाहन की मदद से उठाने का प्रयास किया जा रहा है.

AlsoRead:दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, अगले 3 दिन राहत नहीं


