Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा: धीरज प्रसाद साहू ने शुभम साहू के परिजनों से की मुलाकात, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का दिलाया भरोसा

Lohardaga: युवा व्यवसायी शुभम साहू की हत्या के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से...

Dheeraj Prasad Sahu
लोहरदगा: धीरज प्रसाद साहू ने शुभम साहू के परिजनों से की मुलाकात

Lohardaga: युवा व्यवसायी शुभम साहू की हत्या के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने दिवंगत शुभम साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.धीरज प्रसाद साहू ने शुभम के माता-पिता एवं अन्य परिजनों से मिलकर उनकी पीड़ा सुनी और कहा कि एक युवा व्यवसायी की इस तरह हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी.

एसपी से फोन पर की बात

पूर्व सांसद ने लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बातचीत कर मामले में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना करने का साहस न करे. धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा हमेशा शांतिप्रिय जिला रहा है, लेकिन हाल की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ी है.

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत

उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया और समाज के सभी वर्गों से पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की अपील की. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, निश्चय वर्मा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर, अनुज साहू, अरुण साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने दिवंगत शुभम साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई.

ALSO READ: हाईकोर्ट ने DMO और थाना प्रभारी पर ठोंका 50 हजार का जुर्माना, जुर्माने की राशि वेतन से वसूलने का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *