Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : कांवरियों के लिए निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था, समाजसेवी महावीर यादव कर रहे सेवा

Koderma : सावन माह में कांवरियों की सेवा के लिए कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत खरखार पंचायत के कटरियाटांड में बोल...

Kanwaris

Koderma : सावन माह में कांवरियों की सेवा के लिए कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत खरखार पंचायत के कटरियाटांड में बोल बम कांवरिया संघ द्वारा निःशुल्क ठहरने की सुविधा शुरू की गई है. इस पुनीत कार्य का संचालन समाजसेवी महावीर यादव कर रहे हैं. यहां रोजाना झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, सहित कई राज्यों से आने-जाने वाले कांवरिया ठहर रहे हैं. उनके लिए चाय, बिस्किट, नहाने-धोने, मोबाइल चर्जिग की व्यवस्था और प्राथमिक चिकित्सा की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

समाजसेवियों ने कहा कि

सेवाभाव को बढ़ावा देने के लिए हर शाम यहां भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर बाबा का गुणगान करते हैं. इस सेवा कार्य में सुरेश दयाल, कपिल शर्मा, रंजीत राणा, उमेश राणा, राजू यादव, मुखलाल पंडित, विरजू शर्मा, मुन्ना मिस्त्री, मुकेश दास सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं. समाजसेवियों ने कहा कि कांवरियों की सेवा ही सच्ची शिव सेवा है.

Also Read : लोहरदगा: धीरज प्रसाद साहू ने शुभम साहू के परिजनों से की मुलाकात, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का दिलाया भरोसा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *