Ranchi: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन सदन में पिछले सत्र से अब तक की अवधि में असमय दुनिया से विदा हुए राजनीतिक दिग्गजों, प्रशासनिक हस्तियों, स्वतंत्रता सेनानियों, साहित्यकारों, कलाकारों, खेल जगत के पुरोधाओं और विभिन्न हादसों में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. अध्यक्ष और सदन के सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

राजनीतिक और संसदीय जगत के अप्रतिम चेहरे
सदन में पिछले कुछ महीनों में देश और राज्य की राजनीति में अमिट छाप छोड़ने वाले कई नेताओं के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया.

- माधवलाल सिंह: गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री (13 मई 2026). वर्ष 2011 में इन्हें ‘उत्कृष्ट विधायक’ का सम्मान मिला था.
- मन्नान मल्लिक: पूर्व पशुपालन मंत्री एवं धनबाद के पूर्व विधायक (14 जुलाई 2026), जिन्हें कोयलांचल में मजदूरों के अधिकारों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा.
- बेनी प्रसाद गुप्ता: पाकुड़ के पूर्व विधायक (03 जून 2026).
- हरिराम: कांके विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक (03 जुलाई 2026).
- लक्ष्मण राम: एकीकृत बिहार के पूर्व खनन मंत्री (24 मार्च 2026).
- मुकुल रॉय: पूर्व रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद (22 फरवरी 2026).
- भुवन चंद्र खंडूरी: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री (19 मई 2026).
- मोहसिना किदवई: वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री (08 अप्रैल 2026).
- अबू हासेम खान चौधरी: मालदा दक्षिण के पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री (09 अप्रैल 2026).
कला, साहित्य, संगीत और संविधान के स्तंभ
• सुभाष सी. कश्यप: पद्मभूषण से सम्मानित, प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ एवं लोकसभा के पूर्व महासचिव (04 जून 2026).
• आशा भोंसले: सुरों की मलिका, पद्म विभूषण सम्मानित और बारह हजार से अधिक गीत गाने वाली प्रख्यात पार्श्व गायिका (12 अप्रैल 2026).
• बशीर बद्र: पद्मश्री से सम्मानित, उर्दू शायरी को वैश्विक पहचान देने वाले चर्चित शायर (28 मई 2026).
• तीजनबाई: पंडवानी लोकगायन शैली को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली और पद्मविभूषण से अलंकृत लोक कलाकार (05 जुलाई 2026).
• रविलाल टुडू: पद्मश्री और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित संथाली लेखक-साहित्यकार (04 जून 2026).
• सुरेश कुमार विश्वकर्मा: प्रख्यात खोरठा साहित्यकार (29 मई 2026).
• डॉ. कुमारी बासंती: नागपुरी भाषा की प्रतिष्ठित साहित्यकार (19 अप्रैल 2026).
• जयंतलाल रथ: सरायकेला छऊ नृत्य परंपरा के कुषाण नर्तक और संरक्षणकर्ता (02 जुलाई 2026).
• कैलाश चंद्र पंत: राष्ट्रभाषा प्रचार समिति से जुड़े वरिष्ठ साहित्यकार (31 जुलाई 2026).
• रघुराय: बांग्लादेश युद्ध और भोपाल गैस त्रासदी का ऐतिहासिक कवरेज करने वाले प्रख्यात छायाकार (26 अप्रैल 2026)।

पत्रकारिता, रक्षा और खेल जगत की क्षति
• एच. के. दुआ: प्रख्यात पत्रकार एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य (04 मार्च 2026).
• जनरल (सेवानिवृत्त) विश्वनाथ शर्मा: पूर्व सेना प्रमुख, जिन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी (31 जुलाई 2026).
• जसपाल राणा: अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज निशानेबाज एवं कोच (12 जून 2026).
• सी.डी. गोपीनाथ: टेस्ट क्रिकेट में भारत की पहली जीत दर्ज करने वाली ऐतिहासिक टीम के सदस्य (09 अप्रैल 2026).
देश को झकझोर देने वाले दर्दनाक हादसे और शहादतें
• अनंतनाग और मणिपुर शहादत: 22 जुलाई 2026 को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में और 06 जुलाई 2026 को मणिपुर में देश की रक्षा करते हुए जवानों का शहीद होना.
• उधमपुर भीषण हादसा: 20 अप्रैल 2026 को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में 25 लोगों की अकाल मौत.
• भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाएं: 19 जुलाई 2026 को कश्मीर (16 लोग) और नागालैंड (8 लोग) में भारी बारिश व भूस्खलन से हुई मौतें.
• लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 22 जून 2026 को लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 मेधावी छात्रों की दर्दनाक मौत.
सदन में इन सभी दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की.
यह भी पढ़ें: चाईबासा: अनुमंडल अस्पताल में सम्मान सह अभिनंदन समारोह आयोजित

