Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: अनुमंडल अस्पताल में सम्मान सह अभिनंदन समारोह आयोजित

Chaibasa: चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में उपनिदेशक (स्वास्थ्य विभाग) पद पर पदोन्नत होने पर डॉ. अंशुमन शर्मा के सम्मान में तथा अस्पताल...

chaibasa hospital

Chaibasa: चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में उपनिदेशक (स्वास्थ्य विभाग) पद पर पदोन्नत होने पर डॉ. अंशुमन शर्मा के सम्मान में तथा अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का कार्यभार संभालने पर डॉ. जेजे मुंडू के अभिनंदन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

सहयोगियों एवं आमजनों का भरपूर स्नेह और सहयोग मिला

अपने संबोधन में डॉ. अंशुमन शर्मा ने कहा कि चक्रधरपुर में कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी सहयोगियों एवं आमजनों का भरपूर स्नेह और सहयोग मिला, जिसे वे सदैव याद रखेंगे. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. जेजे मुंडू के नेतृत्व में अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई उचाइयों को प्राप्त करेगा. वहीं, डॉ. जेजे मुंडू ने कहा कि मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों के सहयोग से अस्पताल को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने, मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने तथा टीम भावना के साथ कार्य करने का संकल्प भी लिया गया. समारोह में सदानंद होता, कुमार विवेक, डिक्की मंडल, तापस डे, गोनू जायसवाल, शिवा महतो, लाल बाबू दास, कमल प्रधान, जगन्नाथ पासवान, कृष्णा मुखी, बसंत महतो, आशीष मंडल सहित अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं सुमिता होता फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे. समारोह का आयोजन सुमिता होता फाउंडेशन, चक्रधरपुर द्वारा किया गया.

AlsoRead:चाईबासा में विशेष स्वच्छता और मच्छर नियंत्रण अभियान शुरू, फॉगिंग व नाला सफाई तेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *